NCERT Solutions for Class-7 Hindi chapter 16

NCERT Solutions for Class-7 Hindi chapter 16-Bhor Aur Barkha

Chapter 16 Bhor Aur Barkha

Question1. ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यार’, ‘लाल जी’, कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

उत्तर:-
यहाँ पर माता यशोदा श्रीकृष्ण को संबोधित करते हुए ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यार’, ‘लाल जी’, उपर्युक्त कथन कहते हुए अपने पुत्र श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास कर रही हैं।
माता यशोदा श्रीकृष्ण को जगाने के अपने प्रयास में कृष्ण से निम्न बातें कहती हैं कि रात बीत चुकी है, सभी के दरवाजें खुल चुके हैं, देखो गोपियाँ दही बिलो कर तुम्हारा मनपसंद माखन निकाल रही है, द्वार पर देव और मानव सभी तुम्हारे दर्शन की प्रतीक्षा में खड़े हैं, तुम्हारे मित्रगण भी तुम्हारी जय-जयकार कर रहें हैं, सभी अपने हाथ में माखन रोटी लेकर गाएँ चराने के लिए तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहें हैं। अत: तुम जल्दी उठ जाओ।

Question2. नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए – ‘माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।’

उत्तर:-
प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि ग्वाल-बालों ने हाथ में माखन रोटी ले ली है और वे सभी गौएँ चराने के लिए श्रीकृष्ण की प्रतीक्षा में खड़े हैं।

Question3. पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

उत्तर:-
ब्रज में भोर होते ही सभी घरों के किवाड़ खुल जाते हैं। गोपियाँ दही बिलोने लगती हैं उनके कंगन खनकने से पूरे वातावरण में मधुर संगीत गूँजने लगता है। ग्वाल-बाल गौएँ चराने के लिए तैयार होने लगते हैं।

Question4. मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

उत्तर:-
मीरा को सावन मनभावन इसलिए लगने लगा क्योंकि सावन का मौसम मीरा को श्रीकृष्ण की भनक अर्थात् श्रीकृष्ण के आने का अहसास कराता है। साथ ही इस समय प्रकृति भी बड़ी सुहावनी होती है।

Question5. पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:-
सावन की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -

  • सावन का दृश्य तथा अनुभव बहुत मनोहर होता है।
  • सावन में मन उमंग तथा उल्लास से भर उठता है।
  • सावन में बिजली चमकती है, बादल गरजते हैं, मनुष्य पशु-पक्षी सभी प्रसन्न होते हैं।
  • नन्हीं-नन्हीं बूँदों से हमें शीतलता की अनुभूति होती है।
  • गर्मी कम हो जाती है।
  • काले बादल छा जाते हैं।
  • ठंडी हवाएँ बहने लगती है।

 6. मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्द कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

उत्तर:-

कवि

-

रचना

(i)

कबीर

-

कबीर ग्रंथावली

(ii) 

तुलसीदास

-

राम चरित मानस

(iii)

सूरदास

-

सूरसागर

(iv) 

जायसी

-

पदमावत

Question7. सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।

उत्तर:-
वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम-आषाढ़ और भादो है।

• भाषा की बात

Question8. कृष्ण को ‘गउवन के रखवारे’ कहा गया है। जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाला। इसके लिए एक शब्द दें।

उत्तर:-
‘गउवन के रखवारे’ शब्द के लिए एक शब्द – गोपाला है।

Question9. नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति (पुन:उक्ति) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।
‘नन्हीं-नन्हीं बूँदन मेहा बरसे’
‘घर-घर खुले किंवारे’
इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर हैं?
जैसे – मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके।

उत्तर:-

विशेषण पुनरुक्ति

संज्ञा पुनरुक्ति

  • पिताजी बाज़ार से ताजे-ताजे फल लाए।
  • आज रोहन ने मीठे-मीठे बेर खिलाएँ।
  • शहर-शहर सिनेमा की धूम है।
  • आजकल गली-गली मंदिर बन रहे हैं।

 

Talk to Our counsellor